
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ते ही जा रहे है। इसके साथ ही लगातार स्थिति गंभीर होती ही जा रही है। सबकी भलाई इसी में है कि 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के वैक्सीन लग रही है, वे देरी न करें जल्दी ही वैक्सीन लगवा ले । गुरुवार को लगातार दूसरे दिन 15 नए केस मिले थे। इससेे पहले बुधवार को भी 15 ही केस मिले थे। जबकि इस साल के सर्वाधिक 23 केस सोमवार को मिले थे। अब कुल संक्रमित 10739 हो गए हैं। वहीं एक्टिव केस बढ़कर अब 134 हुए हैं। मृतक संख्या 177 हुयी है। आगरा में अब तक कुल 10428 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। गुरुवार तक 627218 लोगों के टेस्ट हुए हैं। बुधवार तक 625142 लोगों की जांच हो गयी थी। ठीक होने की दर घटकर 97.10 फीसद पर आ गयी है।